{"_id":"06eabce6-5f05-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"salman-offered-me-my-first-film-deepika","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः दीपिका ने ठुकराया था सलमान का ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः दीपिका ने ठुकराया था सलमान का ऑफर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोन ने अपने कॅरियर की शुरूआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। एक बार वह फिर शाहरुख के साथ ही 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान के अलावा वह सलमान खान की फिल्म 'किक' में भी होंगी। इधर दीपिका पादुकोन ने एक नया राज खोला है।
विज्ञापन
दीपिका ने कहा है कि भले ही उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से की थी पर शाहरुख से पहले उन्हें फिल्म करने की एप्रोच सलमान खान ने की थी। दीपिका ने कहा जिस समय सलमान ने उनसे फिल्म करने के लिए कहा था वह मॉडलिंग किया करती थीं। सलमान खान ने उन्हें 'लिरिल' साबुन के एक विज्ञापन में देखने के बाद उनसे फिल्मों में काम करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
उस वक्त दीपिका का इरादा फिल्मों में आने का था ही नहीं, सो उन्होंने सलमान को मना कर दिया था। दीपिका मानती हैं कि शायद यह उनकी भूल थी। लेकिन दीपिका साथ में यह भी कहती हैं कि यह सच है कि वह उस वक्त बहुत छोटी थीं और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी शायद ही दर्शकों को पसंद आती।
विज्ञापन
शाम के दो घंटे अराध्या के नाम बुक
सनी लियोन भगवान की शरण में
किरण बोलीं, हिंदी फिल्में नहीं हैं स्तरीय
पृथ्वीराज पर क्यों मेहरबान हैं रानी