{"_id":"98a491fa9702b60c21159a73cc16144f","slug":"salman-khans-duplicate-spotted-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाकिस्तान को भी मिला 'सलमान खान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब पाकिस्तान को भी मिला 'सलमान खान'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान आम दर्शकों के बीच कितने लोकप्रिय है इस बात का अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि सलमान खान का एक डुप्लीकेट पाकिस्तान के फिल्म प्रेमियों के बीच हाथों-हाथ लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जी हां, खबर है कि इन दिनों सलमान खान का एक डुप्लीकेट पाकिस्तान में है। वह पाकिस्तान की फिल्मों में अभिनय कर रहा है। पाकिस्तान का यह कलाकार इन दिनों अपनी शक्ल की वजह से खूब लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान के इस डुप्लीकेट का पूरा नाम हसनैन सल्लू है। उसके इस नाम और उसके सलमान जैसा दिखने की वजह से लोग से सलमान-सलमान कहकर बुलाने लगे हैं।
कुछ देर तक तो लोगों को यह भ्रम बना रहा है कि कहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ही तो नहीं है। बात में इस सच्चाई से पर्दा उठा।