फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Viral Video Kids Call Him Mammu Actor React

60 साल के सलमान खान को नन्हे फैंस ने ऐसे नाम से पुकारा, चौंक गए भाईजान; यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

Sun, 04 Jan 2026 09:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 04 Jan 2026 09:11 AM IST
सार

Salman Khan Viral Video: सलमान खान के फैंस हर उम्र के लोग हैं। बड़े हों या बच्चे, सभी उनको पसंद करते हैं। हाल ही में कुछ नन्हे फैंस से भाईजान मिले। इन बच्चों ने सलमान को एक नया ही नाम दे दिया है।

विज्ञापन
Salman Khan Viral Video Kids Call Him Mammu Actor React
सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया, कई सेलेब्स उन्हें भाईजान नाम से पुकारते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ नन्हे फैंस ने सलमान को अलग ही नाम पुकारते दिखे। यह वीडियो देखकर यूजर्स ने भी खूब मजेदार रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन


सलमान खान को देखकर बच्चों ने मचाया शोर 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सलमान खान मुंबई में किसी इवेंट में शामिल हुए। इवेंट में अंदर जाने से पहले उनकी मुलाकात कुछ छाेटे-छोटे बच्चों से हुई। सलमान खान के लिए यह बच्चे कार्ड लाए थे। इन बच्चों ने दूर से ही सलमान को देखकर ‘मामू…मामू’ कहना शुरू कर दिया। बच्चों के मुंह से यह नया नाम सुनकर सलमान भी मुस्कुराने लगे। उन्होंने बच्चों को दिए कार्ड पर ऑटोग्राफ दिए। इसके बाद वह अपनी सिक्योरिटी के साथ आगे बढ़ गए।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





यूजर्स ने वायरल वीडियो पर दिए रिएक्शन 
सलमान खान की इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया। कुछ यूजर्स ने सलमान खान के इस वीडियो को पसंद किया है, हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। वहीं कुछ लोगाें की ‘मामू’ शब्द सुनकर हंसी छूट गई। एक यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख खान को अंकल और सलमान को मामू।’ आगे इस शख्स ने भी फनी इमोजी शेयर किया। 

 

Trending Videos

ये खबर भी पढ़ें: सलमान खान ने बढ़ाई आमिर खान के बेटे जुनैद की मुश्किलें, फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' से जुड़ा है मामला 

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर चर्चा में सलमान खान
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे थे। हाल ही में यह शो खत्म हुआ है। इसके अलावा एक फिल्म ‘ बैटल ऑफ गलवां’ भी वह कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed