फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan battle of galwan impact junaid khan sai pallavi mere raho release shift

सलमान खान ने बढ़ाई आमिर खान के बेटे जुनैद की मुश्किलें, फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' से जुड़ा है मामला

Sun, 04 Jan 2026 08:05 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 04 Jan 2026 08:05 AM IST
सार

Battle of Galwan Box Office Clash: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' ने रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्मों पर असर डालना शुरू कर दिया है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
salman khan battle of galwan impact junaid khan sai pallavi mere raho release shift
सलमान-जुनैद - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड में इस साल कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बहुत सारी फिल्में तो ऐसी हैं जिनकी रिलीज डेट पहले से ही तय की जा चुकी हैं। ऐसे में जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर भी देखने को मिलने वाली है। इसी कड़ी में सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ ने एक और फिल्म की रिलीज प्लानिंग पर असर डाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘मेरे रहो’ को अब अपनी तय तारीख से आगे खिसका दिया गया है।

विज्ञापन


अप्रैल 2026 में दस्तक देगी सलमान की फिल्म
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ भारतीय सेना के 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित एक बड़े पैमाने की फिल्म है। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक चर्चित किताब से प्रेरित बताई जा रही है और अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देशभक्ति और रियल घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता है, ऐसे में इसके साथ किसी और फिल्म का टकराव जोखिम भरा माना जा रहा था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jana Nayagan Trailer: दिखा थलापति विजय का एक्शन अवतार, खूंखार विलेन बने बॉबी देओल; जन नायकन का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


'मेरे रहो' के बारे में
वहीं दूसरी ओर, ‘मेरे रहो’ एक भावनात्मक प्रेम कहानी है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म को पहले अप्रैल 2026 के आखिर में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब इसे जुलाई 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। 'बॉलीवुड हंगामा' से जुड़े सूत्रों की मानें तो मेकर्स नहीं चाहते थे कि एक सॉफ्ट और संवेदनशील लव स्टोरी किसी बड़े एक्शन और देशभक्ति फिल्म के शोर में दब जाए।

अब जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
बताया जा रहा है कि जुलाई का महीना ‘मेरे रहो’ जैसी फिल्मों के लिए ज्यादा अनुकूल माना जाता है। इस दौरान फिल्मों को धीरे-धीरे दर्शक मिलने का मौका मिलता है, वर्ड ऑफ माउथ मजबूत होता है और स्क्रीन स्पेस भी अपेक्षाकृत संतुलित रहता है। अप्रैल और मई में जहां त्योहारों और बड़ी रिलीज का दबाव रहता है, वहीं जुलाई में कंटेंट आधारित फिल्मों को सांस लेने की जगह मिल जाती है।


‘मेरे रहो’ की खास बात यह भी है कि यह एक कोरियन फिल्म से प्रेरित बताई जा रही है और इसकी शूटिंग जापान के साप्पोरो शहर में आयोजित स्नो फेस्टिवल के दौरान की गई है। बर्फीली वादियों में फिल्माए गए इसके दृश्य इसे विजुअली खास बनाने वाले हैं। शूटिंग के दौरान जुनैद और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी थी।

साई पल्लवी के लिए ये साल अहम
उधर, साई पल्लवी के लिए 2026 काफी अहम साल माना जा रहा है। वह इसी साल एक मेगा बजट पौराणिक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में उनके लिए साल 2026 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से भरा हुआ है। कुल मिलाकर, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ ने बॉक्स ऑफिस समीकरणों को एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़ी फिल्मों के आगे छोटी और मीडियम बजट की फिल्मों को अपनी चाल बदलनी ही पड़ती है। अब देखना होगा कि जुलाई में रिलीज होकर ‘मेरे रहो’ दर्शकों के दिलों में कितनी गहरी जगह बना पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed