{"_id":"b0cb988e-b644-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-to-relaunch-govinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा के लिए फिल्म प्रोड्यूसर बनेंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा के लिए फिल्म प्रोड्यूसर बनेंगे सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े परदे की तरह ही निजी जीवन में भी सलमान खान जो कमिटमेंट कर देते हैं, उससे पीछे नहीं हटते। इधर उन्होंने अपने अभिनेता दोस्त गोविंदा के कैरियर को संवारने के लिए बीइंग ह्यूमन बैनर के तहत एक फिल्म प्रोड्यूस करने की ठान ली है।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ समय पहले ही चीची को भरोसा दिया था कि वे अपने कैरियर को लेकर ज्यादा परेशान न हों, वे उनके लिए कुछ न कुछ बड़ा करेंगे।
तो खबर यह है कि सलमान खान ने गोविंदा के लिए एक चर्चित मराठी फिल्म के रीमेक का निर्णय ले लिया है।
आज की शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करती इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर को सौंपने की योजना बन रही है। उल्लेखनीय बात यह है कि इस फिल्म में गोविंदा बतौर हीरो काम करेंगे।
विज्ञापन
कहने की जरूरत नहीं है कि चीची के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है कि सलमान खान के बैनर की फिल्म में उन्हें हीरो लिया जा रहा है।
बताने की आवश्यकता नहीं है कि पिछले एक दशक से गोविंदा का कैरियर ढलान पर है। सबको पता है कि कुछ वर्ष पहले सलमान ने ही अपनी फिल्म पार्टनर में उन्हें लिया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में गोविंदा के अभिनय को भी काफी सराहा गया था, लेकिन आश्चर्य की बात कि उन्हें इस फिल्म से भी कोई फायदा नहीं हुआ। बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें पूछा तक नहीं।
उम्मीद की जानी चाहिए कि सलमान के बैनर की इस फिल्म से गोविंदा अपने अभिनय की एक नई पारी शुरू कर पाएंगे और वे फिर से दर्शकों के चहेते बन जाएंगे।