फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song will be release on 2 March actor shared video

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: इस दिन रिलीज होगा सलमान की फिल्म का नया गाना, भाईजान ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

Mon, 27 Feb 2023 11:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Feb 2023 11:07 PM IST
सार

हाल ही में, दबंग खान ने फैंस के साथ फिल्म का एक गाना रिवील किया है। सलमान ने हर बार की तरह बेहद अतरंगी अंदाज में इस गाने की रिलीज डेट बताई है।

विज्ञापन
Salman Khan starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song will be release on 2 March actor shared video
'किसी का भाई किसी की जान' - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस उनकी फिल्म के गाने पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब हाल ही में, दबंग खान ने फैंस के साथ फिल्म का एक गाना रिवील किया है। सलमान ने हर बार की तरह बेहद अतरंगी अंदाज में इस गाने की रिलीज डेट बताई है।

विज्ञापन

Salman Khan starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song will be release on 2 March actor shared video
सलमान खान - फोटो : social media

हाल ही में, सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बिल्लियों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनके अपकमिंग सॉन्ग के कुछ बोल सुनाई दे रहे हैं। भाईजान ने इस गाने का ना पोस्टर दिखाया गया है ना ही टीजर। इस एनर्जेटिक गाने को सुनकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'मेरा नया गाना किसी का भाई किसी की जान फिल्म से, जो दो मार्च को रिलीज होगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song will be release on 2 March actor shared video
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस पर सलमान का क्रेज इतना ज्यादा है कि 15 सेकेंड के इस वीडियो में 'बिल्ली-बिल्ली' सॉन्ग ने अपनी एनर्जी से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। यह एक पंजाबी गाना है, जिसे सिंगर सुखबीर ने गाया है। सिंगर सुखबीर अपने एनर्जेटिक सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं। ‘बिल्ली-बिल्ली’ सॉन्ग का क्रेज अभी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और फैंस में जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है। सलमान के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में फैंस द्वारा सात लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

विज्ञापन

Salman Khan starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song will be release on 2 March actor shared video
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'  24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती देखी जाएंगी। सलमान और पूजा के अलावा फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जगपति बाबू समेत कई दिग्गज सितारे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद समजी ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed