बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म के साथ करण सात साल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर विराजमान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी चहेती स्टूडेंट आलिया भट्ट प्रेगनेंसी ब्रेक के बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी गई थी। तब से फिल्म के एक गाने की खबर आ रही थी, जो आलिया की वापसी पर किया जाना था। अब खबर आ रही है कि फिल्म की टीम अपने आखिरी शेड्यूल को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
हाल ही में, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का एक फनी वीडियो शेयर किया। वीडियो में फिल्म की टीम फ्लाइट में बैठी नजर आ रही है। सभी लोगों के चेहरे पर एक्साइटमेंट साफ देखा जा सकता है, लेकिन इस क्लिप में फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया नजर नहीं आ रहे हैं।
Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज
करण के इस वीडियो के बारे में दिलचस्प हिस्सा प्लेन का सीट कवर था, जिस पर फिल्म का लोगो था। इस क्लिप को शेयर करते हुए करण ने लिखा, ‘हमारी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग। एक फिल्म जिसे मैंने सात साल बाद डायरेक्ट किया है। एक गाने की शूटिंग जो मेरे अब तक के फेवरेट फिल्म मेकर के लिए एक श्रद्धांजलि है अब और नहीं कहूंगा बाकी सब ऑडियंस कहेगी।’
Chiranjeevi-Nagarjuna: अनुराग ठाकुर ने साउथ एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन से की मुलाकात, सिनेमा पर की गहन चर्चा
इससे पहले अभिनेत्री आलिया ने भी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक पोस्टर शेयर किया था और फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी की थी। बता दें कि करण जौहर ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया था। उन्होंने शेयर किया था कि जया बच्चन एक 'अनसीन' अवतार में नजर आएंगी, जबकि रणवीर सिंह धमाका करेंगे।
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की असफलता के बाद अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, कैंसिल हुआ द एंटरटेनर्स का कॉन्सर्ट
आपको बता दें कि रणवीर और आलिया स्टारर यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। आलिया भी मां बनने के बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। करण के हालिया अपडेट ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है और वह बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।