{"_id":"5197777a-a280-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-spend-time-with-his-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से दूर और परिवार के करीब हुए सलमान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से दूर और परिवार के करीब हुए सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के बारे कहा जा रहा है कि इन दिनों वह फिल्म जितनी तवज्जो अपने परिवार को भी दे रहे हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों उन्होंने अपने भाईयों और उनके परिवार के साथ वक्त बिताया। इस मौके पर सोहेल और अरबाज की पत्नी भी मौजूद रहीं। सलमान सबके साथ एक पार्क में गए और सभी ने क्रिकेट का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
सलमान ने इस बात का खास ख्याल रखा था कि वे बच्चों को लेकर जहां जा रहे हैं उसकी खबर मीडिया को तब तक न मिलें, जब तक वह वापस न आ जाएं। हुआ भी ऐसा। जब सलमान वहां से लौट रहे थे तब मीडिया वहां पहुंची।
विज्ञापन
सलमान के परिवार के बच्चों को भी सलमान की तरह ही क्रिकेट से बेहद लगाव है। सो, वे उन्हें अपने फेवरिट गेमिंग जोन में लेकर गए। जहां उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की।
सलमान ने सारे बच्चों से इस टूर के बदले एक खास तोहफा मांगा था। और वह था कि सभी बच्चों ने अपने मामा व चाचा सलमान के गाल पर प्यारा सा किस दिया।