{"_id":"6275c4dea269a972beee03d7f7d67f82","slug":"salman-khan-speak-about-saharukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार सलमान ने शाहरुख से मानी हार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरकार सलमान ने शाहरुख से मानी हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान से विवाद के बाद आखिरकार पहली बार सलमान खान ने ये मान लिया है कि शाहरुख नंवर वन हैं। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि एक प्रकार से वह शाहरुख से हार ही गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि सलमान ने ये किसी अधिकारिक घोषणा या इंटरव्यू के दौरान नहीं कहा बल्कि ये बातें तो उन्होंने 'बिग बॉस' के दौरान कहीं। जब 'कृष3' के प्रमोशन के लिए प्रियंका शो में आईं तो दोनों ने खूब मस्ती और मजाक किया।
विज्ञापन
इसके बाद जब प्रियंका ने सलमान से कहा कि आप तो दबंग हैं आपकी फिल्में तो 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं
तो सलमान ने उनको बीच में ही टोकते हुए कहा कि रिकार्ड तो शाहरुख ने बनाया है जिनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 200 से ज्यादा कमा डाले।
इस पर प्रियंका ने कहा आपकी भी तो 200 करोड़ की कमाई करती हैं इस पर सलमान ने फिर चुटकी ली और कहा मेरी तो केवल 200 तक टच ही कर रही हैं। जबकि शाहरुख की फिल्म ने तो 200 करोड़ से भी कहीं ज्यादा कमाए।
विज्ञापन
यानि सलमान ने मन से ये मान ही लिया है कि फिलहाल सौ करोड़ की उनकी दबंगई शाहरुख के दो सौ करोड़ की बादशाहत के आगे फीकी पड़ गई है।