{"_id":"3a2b5af9fef9a4e640f3094964cf0ae0","slug":"salman-khan-silence-on-patch-up-with-shahrukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ कहती है 'पैचअप' पर सलमान की चुप्पी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ कहती है 'पैचअप' पर सलमान की चुप्पी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख और सलमान के बीच सबकुछ सुलझ गया है, बॉलीवुड ऐसे दावे जरूर कर रहा है लेकिन इस बारे में अभी तक सलमान खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। प्रश्न ये है कि क्या मिलन सच में हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को मुंबई में एक रोजा इफ्तार पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान गले मिले। इस घटना के साथ ही यह चर्चाएं मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में पसर गईं कि इन दोनों के बीच पांच साल पुरानी रंजिश खत्म हो गयी है।
विज्ञापन
इस मिलन के कुछ घंटे के बाद ही शाहरुख खान ने एक ट्वीट करके संकेतों में ही सही इस बात का इशारा किया कि अब उनके और सलमान के बीच टकराव जैसी कोई बात नहीं है। वह पिछला सबकुछ भुला देना चाहते हैं।
विज्ञापन
लेकिन इस मिलन के दूसरे हिस्से यानी सलमान की ओर से अभी तक ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सलमान ने न तो मीडिया में ही न तो किसी सोशल नेटवर्किंग माध्यम में इस बारे में कोई टिप्पणी की है कि उनके बीच सबकुछ सुलट गया है।
इस बात की आशंका उठने लगी है कि कहीं या गले मिलना महज औपचारिकता ही तो नहीं है। क्या वाकई इन दोनों के बीच की गुत्थी अभी भी कहीं उलझी हुई है।