Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Sikandar Teaser get more screens than Allu Arjun Pushpa 2 Details Inside

Sikandar: फैंस को खास ईदी देने की तैयारी में भाईजान, 'पुष्पा 2' से ज्यादा स्क्रीन्स पर 'सिकंदर' का कब्जा

Mon, 30 Dec 2024 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

टीजर ने यूट्यूब पर 51 मिलियन से अधिक बार देखा गया, रिकॉर्ड तोड़ दिया और वैश्विक स्तर पर प्लेटफॉर्म पर # 1 पर ट्रेंड करके डिजिटल दुनिया को हिला दिया है। टीजर को दर्शकों और ट्रेड से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन
Salman Khan Sikandar Teaser get more screens than Allu Arjun Pushpa 2 Details Inside
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson

विस्तार

सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का पहला लुक रिलीज होने के बाद से ही लोगों में दीवानगी का माहौल है। इस एक्शन फिल्म के लिए एकदम सही टोन सेट करते हुए, टीजर में 'भाईजान' के सिग्नेचर स्वैग और गुस्से के साथ दिखाया गया है। देरी के बावजूद, टीजर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। वहीं, कई लोग इस टीजर को एक मैसेज के तौर पर देख रहे हैं। फैंस का कहना है कि भाईजान ने इस टीजर के जरिए अपने दुश्मनों को खास मैसेज भी दिया है।
विज्ञापन


सिकंदर का टीजर हुआ वायरल
टीजर ने यूट्यूब पर 51 मिलियन से अधिक बार देखा गया, रिकॉर्ड तोड़ दिया और वैश्विक स्तर पर प्लेटफॉर्म पर # 1 पर ट्रेंड करके डिजिटल दुनिया को हिला दिया है। टीजर को दर्शकों और ट्रेड से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अपनी रिलीज के बाद से, सिकंदर का टीजर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें सलमान खान की दमदार और एक्शन के साथ दमदार वापसी देखने मिल रही है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, ये सीरीज और टीवी शो भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन



पुष्पा 2 को इस मामले में छोड़ा पीछे
फिल्म के प्रभावशाली टीजर के बाद अब खबर है कि इस फिल्म को अकेले हिंदी में 5,000 स्क्रीन पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। इसकी तुलना में बात करें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की तो इस फिल्म को हिंदी में 4500 स्क्रीन मिले थे। ऐसे में यह उम्मीद किया जा रहा है कि सिकंदर एक बड़ी ओपनिंग के तैयार है और रिलीज के बाद कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: Nag Ashwin: कल्कि एडी 2898 में कृष्ण के किरदार में नजर आएंगे ये अभिनेता, कल्कि पार्ट 2 के लिए बोले नाग अश्विन


फैंस को है ट्रेलर का इंतजार
बता दें कि ईद 2025 पर रिलीज होने वाली, सिकंदर में रश्मिका मंदाना भी हैं। इसे एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। सिकंदर का टीजर जिस तरह से वायरल हो रहा है, इसे देख अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed