फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Shares A New Poster Of 'Tubelight' With Fans, Teaser Will Come On May 4

'ट्यूबलाइट' का नया पोस्टर, सलमान के साथ खड़ा ये शख्स कौन?

Sun, 30 Apr 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 30 Apr 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Shares A New Poster Of 'Tubelight' With Fans, Teaser Will Come On May 4
'ट्यूबलाइट' फिल्म का पोस्टर
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है और वह खुद भी इस बात को अच्छे से जानते हैं। कल सलमान ने एक पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। आज सलमान ने एक नया पोस्टर रिलीज कर फैंस में फिल्म का क्रेज और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


सलमान ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा हुआ है, 'ट्यूबलाइट टीजर में अब केवल 4 दिन बाकी हैं।' इस पोस्टर की खास बात ये है कि इसमें सलमान अकेले नहीं हैं, बल्कि इसमें उनके साथ एक और शख्स भी है। यहां उनके साथ भाई सोहेल खान दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ सलमान ने ये भी लिखा है कि अब मजा आएगा।
विज्ञापन


सलमान के इस ट्वीट के बाद फैंस और बेसब्र हो गए हैं। फिल्म का टीजर आने में अभी भी 4 दिन बाकी हैं लेकिन उनके फैंस रोजाना इसे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। #4DaysForTubelightTeaser के साथ फैंस फिल्म के लिए अपना एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड





लग रहा है कि जब तक फिल्म का टीजर नहीं आ जाता है तब तक सलमान रोज अपने फैंस के लिए एक पोस्टर ट्वीट करेंगे। ट्यूबलाइट में सलमान और सोहेल के अलावा जानी-मानी चीनी एक्ट्रेस जू जू भी नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते दिखेंगे। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Baahubali Mega Review: रोमांच, रोमांस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्‍शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed