प्रभास और राणा डग्गुबती स्टारर फिल्म 'बाहुबलीः द कनक्लूजन' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हजारों दर्शक ये जानने के लिए हॉल पहुंचे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस सवाल के जवाब के अलावा फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, डायलॉग्स, सीन और एक्शन ने लोगों को सम्मोहित कर लिया।
8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पहले ही 11 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई 121 करोड़ रुपए रही। इसके अलावा भी फिल्म ने 11 रिकॉड तोड़कर हर किसी को चौंका दिया है। जानें क्या हैं वो 11 रिकॉर्ड....
'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, रिलीज के पहले ही दिन बनाए 11 रिकॉर्ड
फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग की कमाई 36 करोड़ रुपए रही। बता दें कि आमिर खान की 'दंगल' के टिकटों की एडवांस बुकिंग 18 रुपए थी। जिसे बाहुबली ने काफी पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़े- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने तोड़ दिए ये पांच रिकॉर्ड, दंगल को भी पछाड़ा
'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, रिलीज के पहले ही दिन बनाए 11 रिकॉर्ड
8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होकर ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा स्क्रीन पाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले फिल्म सुल्तान को 4350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
ये भी पढ़े- बाहुबली... फिल्म देखते हुए पलके झपकाना भूल गए दर्शक! जानें, क्या बोले
'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, रिलीज के पहले ही दिन बनाए 11 रिकॉर्ड
बाहुबली 2 के पहले ही दिन 95 प्रतिशत हॉल भरे रहे। इससे पहले फिल्म 'रईस' के पहले ही दिन 70 प्रतिशत हॉल भरे थे।
ये भी पढ़े- बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, रिलीज के पहले ही दिन बनाए 11 रिकॉर्ड
बाहुबली 2 को पहले ही दिन सबसे ज्यादा दर्शक देखने पहुंचे। इस फिल्म ने 'प्रेम रतन धन पायो' और 'धूम 3' का क्रेज भी फीका कर दिया है।
ये भ्ाी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार पर भावुक दिखे अक्षय खन्ना, देखें तस्वीरें