कास्ट- प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा डग्गुबती, सुदीप, सत्यराज, राम्या कृष्णन, तमन्ना
निर्देशक- एसएस राजामौली
समय- 2 घंटे 47 मिनट
लीजिए आ गया वो दिन जब ये राज खुलेगा कि बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा। आज बाहुबली रिलीज हो रही है। इसका पहला शो सभी सिनेमा हॉल में 9 बजे शुरू होगा। अगर आप भी बाहुबली देखने जा रहे हैं तो सबसे पहले इसका मेगा रिव्यू जरूर पढ़ लें।
ये भ्ाी पढ़ेंः 'बाहुबली 2' ने सबसे महंगे टिकट का बनाया रिकॉर्ड, खर्च करने होंगे 2400 रुपए
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ये फिल्म भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल स्तर पर ले गई है। फिल्म की पूरी कहानी बाहुबली पर केंद्रित है। महिष्मति साम्राज्य के सबसे वफादार सेनापति कटप्पा बाहुबली की हत्या कर देता है। इसका जवाब इंटरवल से पहले ही मिल जाएगा। फिल्म के सेकंड हाफ की बात करें तो उसमें बाहुबली का भल्लालदेव से बदला दिखाया जाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, फिल्म में बाहुबली का बेटा शिवा अपने पिता की मौत का राज जान लेता है। इसके बाद वो अपने बदले की ओर बढ़ता है। फिल्म का म्यूजिक पहले की तरह ही शानदार और कानों को सुकून देने वाला है।
ये भ्ाी पढ़ेंः बाहुबली की फिसली जुबान और खुल गया कटप्पा का सबसे बड़ा राज
एनडीटीवी के अनुसार, विजुअली फिल्म के सीन बेहद आकर्षक है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। बाहुबली के पहले भाग से ज्यादा अच्छी बाहुबली 2 है। क्योंकि कहानी में एक नया मोड़ आता है। जिसे दर्शक देख हैरान रह जाएंगे। कटप्पा का किरदार भी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। अनुष्का शेट्टी ने फिल्म में बहतरीन अदाकारी की है।
हिंदुस्तान टाइम्स ने बाहुबली 2 को पहले पार्ट से भी ज्यादा शानदार बताया है। फिल्म में नए शहर से लेकर बाहुबली और देवसेना का रोमांस, सभी शानदार तरीके से दिखाया गया है। विज्यूल इफेक्ट्स के शौकीन लोगों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
ये भ्ाी पढ़ेंः Box Office Collection: बाहुबली ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, पहले ही दिन कमा लिए 100 करोड़