Tiger 3: भाईजान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल, 'टाइगर 3' को बताया फैंस के लिए अनोखा उपहार
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच पिछले दिनों अभिनेता को दिल्ली में एक इवेंट में परफॉर्म करते देखा गया था। इस इवेंट से अभिनेता एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर डांस करते नजर आ रहे थे। अब इसी बीच सलमान ने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को फैंस के लिए तोहफा बताया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
सलमान ने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को फैंस के लिए एक तोहफे के रूप में प्रकट किया है। सलमान ने बताया कि उनके 35 साल के करियर में यह फिल्म उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है और इस फिल्म ने अभिनेता को कभी भी निराश नहीं किया है। सलमान ने कहा कि जो लोग उन्हें उनकी पहली फिल्म से प्यार करते हैं। उन्होंने मुझे यह एहसास कराया कि मैंने सिनेमा में 35 साल पूरे कर लिए हैं।
Govinda: 'देखो! रोना-धोना करने के बाद अब घर बैठा है', गोविंदा के साथ बिगड़े रिश्तों पर बोले पहलाज निहलानी
अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'यह साल मेरी फिल्म और करियर के लिहाज से काफी बेहतर है। 'टाइगर 3' फिल्म के साथ ही मुझे सिनेमा में 35 साल पूरे हुए हैं। दर्शक हमेशा से मुझे स्क्रीन पर एक्शन करते देखना चाहते थे। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि टाइगर 3 उनके लिए एक तोहफा साबित होगी और वे इस फिल्म को एंजॉय कर पाएंगे। यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।'
बात करें फिल्म टाइगर 3 की तो सलमान अपनी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। अभिनेता के लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब देखना है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। हालांकि, भाईजान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।