फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's UK visa cancelled

सलमान को नहीं मिला विदेश जाने का वीजा

Sat, 03 Aug 2013 11:38 AM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's UK visa cancelled

हिट एंड रन केस का असर दिखना शुरू हो चुका है। इसका सबसे पहला असर यह है कि सलमान खान को लंदन जाने वाला वीजा नहीं मिला है। हालांकि यह बात अभी बहुत गुप्त रखी गई है।

विज्ञापन


सलमान खान अपनी नई फिल्म 'किक' की शूटिंग की शुरूआत लंदन से करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यूके जाने का वीजा नहीं मिल पा रहा है। वीजा न मिल पाने की वजह उनका हिट एंड रन केस है। चूंकि उनका यह केस कोर्ट में है और अगली सुनवाई 19 अगस्त को होनेवाली है, इसलिए उन्हें यह दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


इस समस्या के बारे में साजिद नाडियाडवाला अपना मुंह नहीं खोलना चाह रहे हैं। हां, उनके करीबी जनों का जरूर कहना है कि अगर लंदन में शूटिंग करने का जल्दी मौका नहीं मिला, तो इससे उनकी फिल्म पर नेगेटिव असर पड़ेगा। उनकी फिल्म काफी लेट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि किक का प्रोड्यूसर तो नाडियाडवाला हैं ही, इस फिल्म के जरिए वे बतौर निर्देशक भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। तकरीबन दो साल बाद सलमान ने उन्हें शूटिंग की तारीखें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed