फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's Sher Khan in trouble

'शेरखान' का शेर सलमान से भी महंगा, रुकी फिल्म!

Tue, 08 Jan 2013 01:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 08 Jan 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's Sher Khan in trouble

सलमान खान के भाई सोहेल खान, सलमान खान को लेकर 'शेरखान' फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह बात लगभग साफ हो गई थी। इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज भी होना था। अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म का निर्माण रोक दिया गया है। इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है।

विज्ञापन


'शेरखान' फिल्म में सलमान खान के साथ एक शेर की भी भूमिका थी। फिल्म में सलमान जितना पार्ट शेर को भी निभाना था। इस शेर को एनीमेटेड तरीके से दिखाया जाता। लेकिन जब फिल्म के निर्माता ने इस शेर को फिल्माने के खर्चे के बारे में जानकारी चाही तो पता चला कि इस शेर को अच्छी तरह से फिल्माने में 40 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इस खर्चे को सुनने के बाद सोहेल खान ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उनके मुताबिक सलमान खान से ज्यादा खर्चा तो शेर पर हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में यह फिल्म जरूरत से ज्यादा महंगी हो जाएगी। उन्होंने 'शेरखान' को अपनी पुरानी स्क्रिप्ट के साथ बनाने का फैसला फिलहाल रोक दिया है। सूत्रों के अनुसार फिल्म तो बनेगी लेकिन उसमें शेर की भूमिका बदल दी जाएगी। संभव है कि सलमान खान का नाम ही फिल्म में 'शेरखान' हो जाए। इस फिल्म की नयी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अब देखते हैँ कि नया शेर खान किस तरह का होता है। चर्चा यह भी है कि इस फिल्म को लव स्टोरी बना दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed