फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman Khan's mental suffers 25 crore loss

रिलीज से पहले ही 'मेंटल' को करोडों का नुकसान

Tue, 23 Apr 2013 11:12 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Apr 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
salman Khan's mental suffers 25 crore loss

सलमान खान को अपनी फिल्म 'मेंटल' की रिलीज से पहले ही 25 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। फिल्म की शूटिंग 12 दिनों के लिए रोक दी गई। यह विवाद बाहर के स्टंटमैन हायर करने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


इस फिल्म के लिए निर्माता सोहेल खान ने साउथ के फाइट मास्टर को हायर किया था। लेकिन इन स्टंटमैन ही सलमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन लोगों ने शूटिंग करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया फिल्म इंप्लाइज कॉनफिडरेशन (एआईएफईसी) के मुताबिक हिंदी फिल्मों में 70 फीसदी स्टंट अपने लोकल स्टंटमैन से ही किया जाता है। 30 फीसदी स्टंटमैन वहां के होते हैं जहां फिल्म की शूटिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के लिए सोहेल खान ने जिन साउथ के फाइट मास्टर्स को हायर किया था उन्होंने अपने साथ 50 फीसदी स्टंटमैन रखने की शर्त रख दी। यह शर्त कानून को तोड़ने वाली रही।


इस वजह से सोहेल खान और उस फाइट मास्टर्स के बीच मनमुटाव हो गया और फिल्म की शूटिंग अटक गयी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि फिल्म की टीम कोल्हापुर से वापस लौट आयी।

फिल्म की शूटिंग डिले होने से फिल्म को लगभग 25 करोड़ का नुकसान हो गया है। शूटिंग न होने से फिल्म की रिलीज डेट पर भी प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed