{"_id":"6b06bd181fd7de5b9c0e5982","slug":"salman-khan-rehearsed-for-maatrubhumi-song-madirapan-choreographer-reveals-behind-the-scenes-details-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि: 'सलमान ने सबको चौंकाया', सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचे भाईजान; कोरियोग्राफर ने सुनाए शूटिंग के किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मातृभूमि: 'सलमान ने सबको चौंकाया', सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचे भाईजान; कोरियोग्राफर ने सुनाए शूटिंग के किस्से
Wed, 25 Nov 2026 04:19 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
- Maatrubhumi: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं।
- फिल्म का गाना 'मदिरापन' भी इन दिनों चर्चाओं में है।
- हाल ही में इस गाने के कोरियोग्राफर ने इसकी शूटिंग से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।
विज्ञापन
मातृभूमि
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
विस्तार
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने सलमान की मेहनत और फिल्म के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की। साथ ही बताया कि इस गाने के लिए सलमान ने रिहर्सल भी की थी, जबकि आमतौर पर वह ऐसा नहीं करते हैं।
जल्दी सेट पर पहुंचकर सलमान ने किया सभी को हैरान
वैरायटी इंडिया से बातचीत में मुदस्सर ने बताया कि सलमान इस गाने की शूटिंग के तरीके को लेकर काफी गंभीर थे। उन्होंने कहा, 'उन्होंने पूरी शूटिंग के दौरान हमारा बहुत साथ दिया। उन्होंने सचमुच सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। हम सभी 10 बजे सेट पर आ रहे थे और वह भी उसी समय पहुंच रहे थे। शूटिंग के चार से पांच दिनों के दौरान वह पूरी तरह समर्पित रहे।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह लगातार देखते रहते थे कि काम कैसा चल रहा है और यह सुनिश्चित करते थे कि हर चीज सही तरीके से हो रही है। मैं हमेशा की तरह उनकी मेहनत से प्रभावित था, लेकिन इस गाने के लिए वह खास तौर पर हर चीज में शामिल थे।'

Trending Videos
मातृभूमि
- फोटो : यूट्यूब
गाने के लिए सलमान ने एक-दो दिन तक की रिहर्सल
मुदस्सर ने बताया, 'आमतौर पर वह सीधे शूटिंग पर आते हैं, स्टेप्स सीखते हैं और उन्हें परफॉर्म करते हैं। लेकिन 'मदिरापन' के लिए उन्होंने एक या दो दिन तक रिहर्सल की। यह सिर्फ हुक स्टेप को सही करने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि बाकी सभी चीजें सही चल रही हैं या नहीं। इसमें दूसरे कलाकारों की परफॉर्मेंस, डांसर्स की कॉस्ट्यूम और उनका पूरा लुक भी शामिल था।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस गाने के लिए हमने बोल्ट नाम के एक एक्शन-कैमरा रिग का भी इस्तेमाल किया, जो कुछ ही सेकंड में बहुत तेजी से बाएं से दाएं और ऊपर-नीचे घूम सकता है। उनके गानों में पहले इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुआ है। इससे विजुअल्स में काफी एनर्जी आती है और सलमान ने इस आइडिया में भी हमारा पूरा साथ दिया।'

- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: फाइनल ट्रेलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मिले करोड़ों व्यूज; 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को छोड़ा पीछे
- फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
- वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
- उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
- फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- वहीं, अभिनेता विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने वाले की आवाज देंगे।
- फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।