फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Old video related to Blackbuck Poaching case went viral on social Media

Salman Khan Old Video: काला हिरण केस से जुड़ा सलमान का पुराना वीडियो वायरल, आपने देखा क्या?

Wed, 06 Nov 2024 01:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Nov 2024 01:27 AM IST
सार

सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काला हिरण शिकार मामले से जुड़ा है। यह वीडियो 26  साल पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Salman Khan Old video related to Blackbuck Poaching case went viral on social Media
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

26 साल पुराना काला हिरण मामला सलमान खान का अब तक पीछा नहीं छोड़ सका है। इस मामले की वजह से ही अभिनेता लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। गैंग की ओर से उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, कुछ महीने पहले उनके घर के बाहर गोलीबारी भी की जा चुकी है। यही वजह है कि सलमान इन दिनों कड़ी सुरक्षा के घेरे में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Animal Park: एनिमल पार्क का कर रहे इंतजार? भूषण कुमार ने फिल्म पर दे डाला बड़ा अपडेट
विज्ञापन


सलमान का पुराना वीडियो वायरल

सलमान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के समय का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सलमान खान को बेबाक अंदाज में बैठे हुए देखा जा सकता है। उस समय पांच दिन तक जेल में रहने के बाद सलमान खान को जमानत मिली थी। इसके बाद वह जोधपुर जेल से रिहा हुए थे। इस वीडियो में वह कुछ लोगों से इस केस पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला को लगा कि वह मरने वाली हैं, सुनाई दिल झकझोर देने वाली दास्तां

View this post on Instagram

A post shared by Amar Ujala (@amarujala)



सलीम खान भी कर चुके हैं बेटे का बचाव

हाल ही में सलमान के पिता सलीम खान ने एक बातचीत में साफतौर पर बताया था कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि सलमान को शिकार का शौक नहीं है। उनके मुताबिक सलमान ने उनसे बताया था कि उन्होंने हिरण को नहीं मारा है। 


इस फिल्म में नजर आने वाले हैं सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा सलमान के पास किक 2 भी है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Sharda Sinha Chhath Songs: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना ‘छठ’ है अधूरा, देखें उनके टॉप गीतों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed