Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh bachchan Reveals Jaya Bachchan Called Him Lambu Ji After Wedding Harivansh Rai Bachchan Did Not Like K

केबीसी: अमिताभ को इस खास निकनेम से बुलाती थीं जया, हरिवंश राय बच्चन को नहीं था पसंद; बिग बी ने सुनाया किस्सा

Mon, 02 Nov 2026 06:28 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' की कास्ट हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में नजर आई।
  • इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे ने मिलकर होस्ट बिग बी के साथ काफी चीजें शेयर की।
  • बता दें कि इनकी फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Amitabh bachchan Reveals Jaya Bachchan Called Him Lambu Ji After Wedding Harivansh Rai Bachchan Did Not Like K
अमिताभ और जया बच्चन - फोटो : X

विस्तार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को कई दशक बीत चुके हैं, लेकिन दोनों से जुड़े दिलचस्प किस्से आज भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी के शुरुआती दिनों का एक ऐसा ही मजेदार किस्सा साझा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जया बच्चन कई वर्षों तक उन्हें प्यार से 'लंबू जी' कहकर बुलाया करती थीं। हालांकि, जब अमिताभ के पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने जया को ऐसा करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

Amitabh bachchan Reveals Jaya Bachchan Called Him Lambu Ji After Wedding Harivansh Rai Bachchan Did Not Like K
अमिताभ और जया - फोटो : इंस्टाग्राम
हरिवंश राय बच्चन ने जताई थी आपत्ति
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने यह किस्सा 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर रणबीर कपूर के साथ बातचीत के दौरान सुनाया। जया के पुराने निकनेम का जिक्र करते हुए अभिनेता ने बताया कि उनके पिता ने एक दिन इस तरह बुलाने पर आपत्ति जताई थी।

अमिताभ ने कहा, 'कई साल तक वो हमको लंबू जी बोला करती थीं। फिर उसके बाद उनको मना किया गया। बाबूजी ने कहा कि देखो, ऐसे मत बोलो या तो नाम बोलो या कुछ और बोलो। इसके बाद उन्होंने नाम बोलना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन

Amitabh bachchan Reveals Jaya Bachchan Called Him Lambu Ji After Wedding Harivansh Rai Bachchan Did Not Like K
अमिताभ और जया - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले रणबीर कपूर?
बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने भी अपने परिवार और बच्चन परिवार की हाइट को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि वह अक्सर कल्पना करते थे कि अगर उनकी, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और जया बच्चन की एक साथ तस्वीर खिंचे तो वह कैसी दिखाई देगी।

रणबीर ने कहा, 'और मेरे जेहन में वो तस्वीर हमेशा आती कि मैं अमित जी जैसा थोड़ा लंबा हूं और आलिया, जया आंटी जैसी थोड़ी छोटी हैं, तो हाइट में अंतर भी अच्छे लगेंगे उन फोटो में।' रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ओहो, सर बहुत ज्यादा अंतर है।'
विज्ञापन

Amitabh bachchan Reveals Jaya Bachchan Called Him Lambu Ji After Wedding Harivansh Rai Bachchan Did Not Like K
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ और जया की हाइट में कितना है अंतर?
इसके बाद रणबीर ने अमिताभ बच्चन से सीधे पूछ लिया कि उनकी और जया बच्चन की हाइट में कितना अंतर है। अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, 'सर, 6 फुट 2 इंच है।' जया बच्चन की लंबाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'शायद 5 फुट 3... 4 इंच। इसके बाद रणबीर ने अपनी और दिग्गज अभिनेत्री की लंबाई में समानता की ओर इशारा करते हुए कहा, 'तो मेरी भी लगभग उतनी ही है, सर।'

'रामायण' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे रणबीर
बता दें कि रणबीर कपूर इस शो में साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ पहुंचे थे। तीनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर मौजूद थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बातचीत में कई दिलचस्प और मजेदार पल देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed