{"_id":"6ae866a470d2096fa401550c","slug":"shahrukh-khan-birthday-ajay-devgn-riteish-deshmukh-farah-khan-anil-kapoor-ayushmann-wishes-to-king-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान बर्थडे: पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने किया विश, रितेश समेत कई कलाकारों ने लुटाया प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शाहरुख खान बर्थडे: पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने किया विश, रितेश समेत कई कलाकारों ने लुटाया प्यार
Mon, 02 Nov 2026 04:02 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:02 PM IST
सार
- शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए किंग को विश किया है।
- लिस्ट में अजय देवगन से लेकर आयुष्मान खुराना तक कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने खास अंदाज में शाहरुख पर प्यार लुटा रहे हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने जहां शाहरुख को अपना फेवरेट बताते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, वहीं अजय देवगन की ओर से भी किंग खान के लिए खास बधाई चर्चा में है।
विज्ञापन
Trending Videos
रितेश देशमुख ने शाहरुख को बताया दिलों का किंग
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रितेशने मैसेज में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शा भाई, आप हमारे दिलों के किंग हैं और हमेशा रहेंगे। आपका दिन हंसी और प्यार से भरा रहे। 'किंग' में तो ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ है। 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में जादू देखने का इंतजार नहीं कर सकता। लव यू।'

Happy Birthday Sha Bhai @iamsrk - you are and forever will be the King of all our hearts….Have a tremendous day filled with laughter and love- KING has blockbuster written all over it- can’t wait for the magic to storm the theatres on 24th Dec. I love you !!! #HappyBirthdaySRK
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) November 2, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
जेनेलिया ने भी लुटाया प्यार
रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपकी फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जेनेलिया ने अपने मैसेज में शाहरुख को बड़ा सा हग भी भेजा।
अजय देवगन ने भी खास अंदाज में किया विश
अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पिक्चर पुरानी है और दोस्ती भी.. हैप्पी बर्थडे शाह रुख।'

Happy Birthday Dearest @iamsrk We love you so so much and always will 💚 I truly truly can’t wait for King - See you soon - Bigggg Bear hug https://t.co/8fOfrdZYW9
— Genelia Deshmukh (@geneliad) November 2, 2026
अजय देवगन ने भी खास अंदाज में किया विश
अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पिक्चर पुरानी है और दोस्ती भी.. हैप्पी बर्थडे शाह रुख।'
शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सिर्फ एक किंग खान और मेरा बाजीगर, जो हर बार दिल जीत लेता है।
अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीरें
अनिल कपूर ने भी उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, शाहरुख! हंसी-मजाक के इतने साल, अनगिनत यादें... और तुम्हारे उस चार्म या दीवानगी में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। जाहिर है, हममें से कोई भी वर्षों को गिन नहीं रहा है। आगे भी ऐसे कई साल आएं। जल्दी मिलते हैं, ढेर सारा प्यार!'

Happy Birthday, Shahrukh! ❤️ Years of laughter, countless memories and you haven’t lost an ounce of that charm or madness and clearly neither of us is counting the years. Here’s to many more. Jaldi milte hai, Lots of love always! 🤗 @iamsrk https://t.co/AADGn9S4IU
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 2, 2026
इन सितारों ने भी किया विश
आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शाह सर, वाह! वाह!' हिमेश रेशमिया ने कमेंट किया, 'हैप्पी बर्थडे किंग, शानदार गाना, एकदम जबरदस्त!' वहीं, फराह खान ने 'किंग' फिल्म के गाने 'तू मिल जाए' के संदर्भ में लिखा, 'बर्थडे तुम्हारा... गिफ्ट हमारा।" इनके अलावा करीना कपूर और काजोल ने भी किंग को खास अंदाज में विश किया।
खास बात ये कि करीना कपूर ने जो शाहरुख को जन्मदिन विश करते हुए पोस्ट किया है, उस देख कर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री भी फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती हैं।