Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Delhi concert Diljit Dosanjh Finds Moment Of peace By The Ganga In Rishikesh

दिलजीत दोसांझ: दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे सिंगर, प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताते आए नजर

Mon, 02 Nov 2026 03:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 02 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 30 अक्तूबर को दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ।
  • शो में दिलजीत ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया, जिन पर लोगों ने झूमकर डांस किया।
  • अब सफल शो के बाद दिलजीत ने ऋषिकेश पहुंचकर कुछ सुकून के पल बिताए हैं। 

विज्ञापन
After Delhi concert Diljit Dosanjh Finds Moment Of peace By The Ganga In Rishikesh
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की। उन्हें सुनने के लिए हजारों फैंस उमड़े। संगीत से सजी इस शाम में फैंस झूम उठे। फैंस को न सर्दी की दस्तक रोक पाई और न ही बारिश। 
विज्ञापन


सुकून के कुछ पल बिताने पहुंचे ऋषिकेश
दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट से फैंस को झूमने पर मजबूर करने के बाद पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सुकून के कुछ पल बिताने ऋषिकेश पहुंच गए। यहां उन्होंने गंगा किनारे वक्त बिताया और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लिया। दिलजीत इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर' पर हैं। दिल्ली में कॉन्सर्ट करने के बाद उन्होंने ऋषिकेश का रुख किया।
विज्ञापन


कॉन्सर्ट की भीड़ और शोर-शराबे से दूर दिलजीत ऋषिकेश के शांत माहौल में काफी खुश नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गंगा किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद लेते दिख रहे हैं। वीडियो में एक झलक ऐसी भी है, जिसमें वह एक आश्रम में बैठकर ध्यान करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

After Delhi concert Diljit Dosanjh Finds Moment Of peace By The Ganga In Rishikesh
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
चर्चा में आया दिलजीत का आउटफिट 
हालांकि, इस दौरान सिर्फ ऋषिकेश की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दिलजीत का अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने पॉप स्टार माइकल जैक्सन से प्रेरित जैकेट पहनी हुई थी। उनकी इस खास जैकेट ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। इस तरह दिलजीत ने आध्यात्मिक माहौल में भी अपने फैशन का जलवा दिखाया।

 देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

कहां होगा दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट?
  • अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है।
  • इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे।
  • चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें- वेद राही: 'गुल गुलशन गुलफाम' के निर्देशक का निधन, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed