Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: वैलेंटाइन वीक पर 'नय्यो लगदा' गाना हुआ रिलीज, सलमान और पूजा का दिखा रोमांटिक अंदाज
सलमान खान लीड एक्टर के तौर पर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वह फिल्म अंतिम में एक्सटेंडेड कैमियो करते नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में थे।
विस्तार
बॉलीवुड के दबंग कहलाने वाले सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना नय्यो लगदा रिलीज हो गया है। बीते दिन इस इस गाने का टीजर सामने आया था, जिसके बाद से ही फैंस को फुल सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार था। अपने चाहने वालों की उत्सुकता को देखते हुए सलमान ने वैलेंटाइन वीक के मौके पर यह गाना रिलीज कर दिया है।
गाने में सलमान और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। नय्यो लगदा गाने को मशहूर सिंगर पलक मुछाल और कमाल खान ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है। वहीं, इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। बता दें कि सलमान खान की कई फिल्मों में हिमेश संगीत दे चुके हैं। रिलीज होने के साथ ही यह रोमांटिक नंबर लोगों के जुबान पर चढ़ गया है। खबर लिखे जाने तक महज घंटे भर में यूट्यूब इस गाने को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, गाने पर अब तक लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं। इस गाने में सलमान खान बड़े बालों में रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पूजा काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं, जबकि इसे शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। फैंस कमेंट के जरिए जमकर इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब कियारा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाया शादी का यह रोमांटिक फोटो
गौरतलब है कि सलमान खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वह फिल्म अंतिम में एक्सटेंडेड कैमियो करते नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में थे। किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो यह फिल्म ईद पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना