फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mc Stan Bigg Boss 16 Finalist Know Unknown Facts about Rapper life and career

MC Stan: एमसी स्टैन ने कभी सड़कों पर गुजारी थीं रातें, जानें फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी

Sun, 12 Feb 2023 09:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

बिग बॉस 16 के फिनाले ने एमसी स्टैन ने बाजी मार ली है। शिव ठाकरे को हराकर वह नए सीजन के विजेता बन गए हैं।

विज्ञापन
Mc Stan Bigg Boss 16 Finalist Know Unknown Facts about Rapper life and career
एमसी स्टैन - फोटो : social media

विस्तार

एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बन गए हैं। एक अक्टूबर की रात को शुरू हुए इस शो ने चार महीने से ज्यादा लंबे सफर के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शकों को सीजन 16 के विनर का बेसब्री से इंतजार था। हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के सिर पर विनर का ताज देखने के लिए बेताब था। सभी कंटेस्टेन्ट्स को पीछे छोड़ अब स्टैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया है। चलिए बिना देर किए आज हम आपको फैंस की जुबान पर हमेशा रहने वाले मोस्ट पॉपुलर रैपर एमसी स्टैन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं...

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। वह पुणे के रहने वाले हैं। बचपन से ही स्टेन का ध्यान पढ़ाई में कम गानों में ज्यादा ध्यान रहता था। स्टैन ने मात्रा 12 साल की उम्र से कव्वाली गाने से शुरुआत की थी। वह मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mc Stan Bigg Boss 16 Finalist Know Unknown Facts about Rapper life and career
एमसी स्टैन - फोटो : social media

एक समय ऐसा भी था जब स्टैन के पास पैसे भी नहीं थे और उन्हें सड़कों पर रातें गुजारनी पड़ीं। एमसी स्टैन ने हिम्मत नहीं हारी और 'फर्श से अर्श' तक पहुंचे। एमसी स्टैन ने अपने गानों के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी बताई और लोगों का नजरिया बदला। इसके बाद उन्होंने 'अस्तगफिरुल्लाह' गाना रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई थी। एमसी स्टैन ने वैसे तो कई गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें 'वाटा' गाने से पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसे यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे। एमसी स्टैन को इंडिया का Tupac कहा जाता है।

विज्ञापन

बता दें कि एमसी स्टैन हिप-हॉप इंडस्ट्री में जाना-माना नाम बन चुके हैं। हिप-हॉप में आने से पहले वह बीट बॉक्सिंग और B-boying करते थे। एमसी स्टैन सिर्फ 23 साल के हैं और इतनी कम उम्र में ही वह काफी पैसा कमा रहे हैं। एमसी स्टैन ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 3-4 साल के अंदर ही इतना नाम और रुपया-पैसा कमाया है। एमसी स्टैन की नेट वर्थ 50 लाख के आसपास है। वह हर महीने अपने गानों और यूट्यूब व कॉन्सर्ट से लाखों रुपये कमाते हैं।

यह भी पढ़ें: पठान ने 19वें दिन फिर दिखाया कमाल, 500 करोड़ से महज इतनी दूर है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed