{"_id":"e3a1a0d025bdcda0a19842777ca988a7","slug":"salman-khan-jai-ho-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अंदाज में होगा 'जय हो' का प्रमोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलग अंदाज में होगा 'जय हो' का प्रमोशन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 09 Jan 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने इस बार अपनी आगामी फिल्म जय हो के प्रमोशन के लिए एक यूनीक किस्म की रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत वे कई बड़े शहरों में फिल्म जय हो के प्रमोशन के लिए जाएंगे और वहां के किसी एनजीओ को एक बड़ी राशि डोनेट करेंगे।
विज्ञापन
यह राशि तीन से पांच लाख के बीच होगी। एनजीओ के कामों को देखकर ही वे तय करेंगे कि किसे कितना धन मुहैया करवाया जाए। इस संबंध में उन्होंने अपनी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोस से भी बात कर ली है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सलमान नागपुर में थे। वहां उन्होंने जमकर जय हो का प्रमोशन किया। इस मौके पर वे कई एनजीओ से भी मिले। सलमान का लक्ष्य है कि इस प्रमोशन के दौरान वे कम से कम सौ गरीब हार्ट पेशेंट्स की मदद करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सलमान अपनी इस फिल्म में एक अनूठा किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका नाम जय है, जो कि बहुत भला इनसान है। लेकिन उसे लोग समझ नहीं पाते हैं और उसे मेंटल करार दे देते हैं।
सलमान का अपने इस किरदार के बारे में कहना है कि आज के दौर में सच्ची राह पर चलनेवाले आदमी को मेंटल करार दे दिया जाता है। सलमान के लिए यह फिल्म काफी महत्व रखती है।
दबंग 2 के सालभर बाद यह फिल्म रिलीज हो रही है। गौर करने की बात यह है कि इसमें उनके साथ कोई बड़ी हीरोइन भी नहीं है।