'जय हो' के लिए सलमान को बेलने पड़े इतने पापड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान जब नच बलिए के सैट पर फिल्म का प्रमोशन करने पंहुचे तो उनको बहुत सारे कठिन काम करने पड़े। सलमान को प्रतियोगियों की डिमांड पूरी करनी पड़ी। तो शिल्पा का दिल जीतना पड़ा।
यही नहीं मंच पर उनको प्रतियोगी को बैठाकर साइकल तक चलानी पड़ी। इसके बाद उनको फैंस के दिए काम भी पूरे करने पड़े।
करना पड़ा तौलिया डांस भी
सैट पर मेल प्रतियोगियों ने उनको घेर लिया और उनसे तौलिया डांस करने की पेशकश की। सलमान को ये डिमांड माननी पड़ी और इसके बाद सबके साथ मिलकर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में जमकर तौलिया डांस किया।
बीच-बीच में वह हंसी मजाक भी करते रहे।
चलानी पड़ी साइकल
सलमान को सैट पर साइकल भी चलानी पड़ी। जिसके ऊपर सवारी के तौर पर एक महिला प्रतियोगी को भी बैठाना पड़ा। रक्षा तो सलमान की साइकल सवारी कर सातवें आसमान पर ही पंहुच गईं।
सलमान की इस अदा पर उनके फैंस भी मर मिटे।
बंदर की तरह नाचे भी
उनकी ये डांस की अदा लोगों का दिल जीत गई।
शिल्पा का भी जीतना पड़ा दिल
सलमान की इस अदा पर शिल्पा निहाल हो गई और क्या बात कहकर उन्होंने सलमान का विजयश्री भी प्रदान की।