अब कहीं और बढ़ी सलमान खान की दिलचस्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है सलमान अब किसी दूसरे ही मूड में हैं। इन दिनों उनमें एक नया बदलाव देखा जा रहा है। फिल्मों और गर्लफ्रेंड्स से परे अब इस क्षेत्र में सलमान का मन अधिक रम रहा है।
वो सल्लू जो कभी भी विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग पर ध्यान नहीं देते थे और शॉट ओवर होने के बाद तुरंत वहां से चले जाते थे। वही सलमान खान अब विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस हो गये हैं।
हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग खत्म होने के बाद जब सलमान वहां रह कर काफी देर तक बार बार शॉट्स देखने लगे और शॉट्स अच्छे नहीं आने पर नाखुश भी नजर आये तो पूरी एड मेकिंग टीम आश्चर्य में पड़ गयी।
सभी सोचने लगे कि आखिर सलमान को ऐसा क्या हो गया कि वे बार बार अपने शॉट्स देख रहे हैं। और यही नहीं उन्होंने कुछ सीन का रीशूट भी किया है। इससे स्पष्ट है कि अब सलमान अपने हर काम को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लेने लगे हैं।