{"_id":"0b4ac1ffc0b2d0452ddf48ce1ab472e1","slug":"salman-khan-in-a-gest-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म में दिखेगी सलमान की एक झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म में दिखेगी सलमान की एक झलक
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 25 Oct 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने दिव्या कुमार की फिल्म यारियां में एक स्पेशल अपीयरेंस करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार पहली बार फीचर फिल्म का निर्देशन कर रही हैं, इसलिए वे इस फिल्म को आकर्षक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं।
दरअसल 'यारियां' में हिमांशु कोहली और इवलिन शर्मा जैसे नए कलाकारों की जोड़ी है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। सहायक भूमिकाओं में गुलशन ग्रोवर, दीप्ति नवल और सयाली भगत को लिया गया है।
चूंकि फिल्म में कोई बड़ी स्टारकास्ट नहीं है, इसलिए सलमान खान जैसे सुपरस्टार के होने से इसकी वैल्यू बढ़ जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान इसमें खुद को ही प्रस्तुत करेंगे। यानी इस फिल्म में उनकी मौजूदगी बतौर सुपरस्टार सलमान खान ही रहेगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी सलमान अपने दोस्तों के लिए इस तरह के गेस्ट रोल कर चुके हैं। 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'इश्क इन पेरिस' और 'सन ऑफ सरदार' ऐसी ही फिल्में हैं।