फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan impress with divya

अब एक निर्माता की पत्नी पर फिदा हुए सलमान

Thu, 30 Jan 2014 02:23 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 30 Jan 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
salman khan impress with divya

एक नई खबर आई है। सलमान खान बॉलीवुड के एक निर्माता की पत्नी पर फिदा हो गए हैं।

विज्ञापन


सलमान खान ने अभी अभी एक ऐसी हीरोइन को लॉन्च किया, जिसे दर्शकों ने खारिज कर दिया। जी हां, फिल्म ‘जय हो’ की हीरोइन डेजी शाह को जिसने भी देखा उसने यही सोचा कि आखिर क्या सोच कर सलमान ने अपनी फिल्म की हीरोइन तय की।

खैर, फिल्म का नतीजा जिस तरह से आया है उसे सलमान जल्द से जल्द भुला देना चाहते हैं। इसलिए पहले तीन दिनों के बाद ही सलमान ने फिल्म के प्रमोशन को छोड़ कर नाच-गाने के तथा अन्य कार्यक्रमों में उपस्थिति देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी के साथ एक नई बात भी सामने आ गई है।सलमान को एक बॉलवुड सुंदरी की मुस्कान पसंद आ गई है। असल में यह बात तब सामने आई जब पिछले दिनों मुंबई में प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सलमान पहुंचे और उन्होंने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘यारियां’ की निर्देशक दिव्या खोसला कुमार की अनोखे ढंग से तारीफ की। सलमान ने कहा कि आजकल दिव्या कुमार हमेशा मुस्कराती हुई नजर आती हैं। इनकी मुस्कराहट का राज है फिल्म ‘यारियां’ की सफलता।


मैं इस युवा डायरेक्टर को फिल्म की कामयाबी पर मुबारकबाद तो देना ही चाहता हूं, साथ ही इन्हें ‘बेस्ट स्माइल अवार्ड’ भी देना चाहता हूं। दिव्या टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार की पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed