{"_id":"9861ec8c-a02b-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-hearing-postponed-till-april-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अप्रैल तक टल गयी हिट एंड रन मामले की सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
29 अप्रैल तक टल गयी हिट एंड रन मामले की सुनवाई
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Apr 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की हिट एंड रन मामले की सुनवाई सेशन्स कोर्ट में 29 अप्रैल तक टल गई है। खबर के मुताबिक जज के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई टली है। इससे सलमान ने राहत की सांस ली होगी।
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन केस में 20 दिन की राहत मिल गई है। मुंबई की सेशन कोर्ट के जज के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई 29 अप्रैल तक टल गई है।
इस मामले में सलमान के पर गैरइरादतन हत्या का आरोप लगा है। यदि वह दोषी पाए गए तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है।
28 सितबंर 2002 की रात सलमान खान अपनी लैंड क्रूजर कार से अपने घर बांद्रा गैलेक्सी अपार्टमेंट लौट रहे थे तभी बांद्रा के कार्टर रोड पर अमेरिकन बेकरी के पास सलमान की कार बेकाबू हो गयी थी।
विज्ञापन
इस घटना में उनकी कार फुटपाथ पर सो रहे पांच बेकरी मजदूरों पर चढ़ गई थी। इसमें से एक घायल मजदूर की मौत हो गई थी। तभी से यह मामला चल रहा है।