{"_id":"237ed44c-9f50-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-health-woes-to-delay-no-entry-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की वजह से 'नो एंट्री' सीक्वल में होगी देरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की वजह से 'नो एंट्री' सीक्वल में होगी देरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Apr 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान इन दिनों ब्रेक पर हैं। अपने मेडिकल चेक अप और कानूनी सुनवाइयों में व्यस्त होने के कारण सलमान ने यह ब्रेक लिया है।
विज्ञापन
सलमान के इस ब्रेक ने ही बोनी को परेशानी में डाल दिया है क्योंकि इस वजह से उनकी फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग डेट्स आगे टलती जा रही है।
पहले तय समय के अनुसार सलमान को भाई सोहेल खान की फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग शुरु करनी थी लेकिन अब सलमान अपने मेडिकल ट्रीटमेंट और कानूनी लड़ाई की वजह से 'मेंटल' को ही समय नहीं दे पा रहे हैं ऐसे में यह तय है कि 'नो एंट्री' और आगे खिसकेगी।
विज्ञापन
हालांकि बोनी परेशान होने की खबर को गलत करार देते हैं लेकिन वे इस बात को मानते हैं कि फिल्म की शूटिंग को कुछ दिन और आगे बढ़ाया जा रही है।
बोनी बताते हैं कि हम चाहते हैं कि सलमान पूरी तरह से स्वस्थ होकर काम पर लौटें ताकि वे काम को आराम से कर सकें।
वैसे यह फिल्म 2005 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल होगी।