फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan have no need another surgery

सलमान को अब किसी सर्जरी की जरूरत नहीं

Sat, 23 Mar 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 23 Mar 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
salman khan have no need another surgery

सलमान के फैन्स के लिए खुशी की खबर है। अब सलमान को फिर से किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, सलमान के यूएस में स्थित डॉक्टर ने उन्हें हरी झंडी दिखाते हुए कहा है कि अब वह पहले से बेहतर स्थिति में हैं और अब उन्हें किसी भी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


सलमान, वर्ष 2011 के जून से ही ट्रीजमनल न्यूरोलिजिया से ग्रसित हैं और उन्होंने इसकी पहली सर्जरी भी करवाई थी। इसके बाद वे लगातार चेकअप के लिए यूएस जाते रहते हैं। चूंकि डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी के बाद भी कई तरह की सावधानी बरतने को कहा था।
विज्ञापन


हालांकि सलमान ने डॉक्टर्स की कई बातें नहीं भी मानी थी। जैसे, उन्होंने एक्शन करना जारी रखा था, जबकि उन्हें मनाही थी। लेकिन इसके बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। और अब सलमान जल्द ही दुबई लौट कर 'मेंटल' की शूटिंग जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई में शूटिंग पर जाने से पहले सलमान मुंबई आयेंगे। चूंकि सलमान को जबसे उनके दोस्त संजय दत्त के बारे में खबर का पता चला है कि वे मुंबई आने के लिए बेचैन हैं। लेकिन इलाज की वजह से वे अब तक मुंबई पहुंचने में असमर्थ थे। अब जबकि उनका चेकअप पूरा हो चुका है। वे फौरन मुंबई लौट रहे हैं।


सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ इस चेकअप के लिए गये थे। वहां उन्होंने कुछ दिन बिताये। वहां डॉक्टर ने कुछ टेस्ट किये और फिर सलमान को ओके का साइन दे दिया। हालांकि अब भी डॉक्टर ने सलमान को एहतियात बरतने को कहा है और कहा है कि उन्हें एक बार और चेकअप के लिए आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed