फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan film 'kick' in eid 14

सलमान बोले मेरी होगी 2014 की ईद

Thu, 11 Apr 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
salman khan film 'kick' in eid 14

इस ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म नहीं आ रही है। इस बात का अफसोस सलमान के प्रशंसकों को है। लेकिन सलमान ने उन्हें खुश होने का मौका दे दिया है। सलमान ने साफ कर दिया है कि 2014 की ईद सिर्फ उनकी होगी।

विज्ञापन


अलग-अलग वजहों के चलते सलमान खान की कोई भी फिल्म इस साल ईद पर रिलीज नहीं होगी। ईद पर ही नहीं उनकी कोई फिल्म 2013 में ही रिलीज नहीं होगी।

पर सलमान खान 2014 में जोर-शोर से वापसी करेंगे। इस साल के शुरुआती महीने में उनकी फिल्म 'मेंटल' रिलीज होगी।

इस फिल्म को सलमान खान के भाई सोहेल खान बना रहे हैं। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।

इस फिल्म के बाद ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किक' रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन सलमान ने साफ कर दिया है कि 2014 की ईद पर उनकी यह फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन


'किक' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को साजिद नाडियावाला निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनप्ले चेतन भगत ने और कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोन नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed