फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan entangled in many for sweethearts

प्रेमिकाओं के लिए कईयों से उलझे सलमान खान

Thu, 27 Dec 2012 10:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Dec 2012 10:18 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan entangled in many for sweethearts

सलमान खान अपनी प्रेमिकाओं की वजह से इंडस्ट्री में कई लोगों से उलझते रहे हैं। शाहरुख और विवेक ओबेराय से हुई उनकी अनबन की वजह उनकी प्रेमिकाएं ही रही हैं। सलमान एक पजेसिव प्रेमी माने जाते रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को हमेशा अपने तरह से रखने का प्रयास किया है। सलमान ने जिसके-जिसके साथ डेटिंग की है उसके साथ मारपीट की बात भी मीडिया में आती रही है। उनके बारे में कुछ किस्से मशहूर हैं।

विज्ञापन


 -सलमान खान और शाहरुख खान में बेहद पटती थी। दोनों ने 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'करण अर्जुन' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्में साथ की हैं। 2006 की दिवाली पर एक ही दिन सलमान की 'जानेमन' और शाहरुख की 'डॉन' रिलीज हुई थी। दोस्ती का यह आलम था कि सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान लोगों से कहते थे कि वे 'डॉन' भी देखें। इन्हीं शाहरुख के साथ अनबन की वजह उनकी गर्लफ्रेंड बनीं।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान और शाहरुख में झगड़ा हो गया। उस घटना के बाद सलमान और शाहरुख के बीच बोलचाल तक बंद है। इससे पहले की एक घटना और है। ‘चलते-चलते’ फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या शूटिंग कर रही थी। सेट पर सलमान पहुंच गए और उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐश्वर्य और शाहरुख को खरी-खोटी सुनाई। इस घटना के बाद इस फिल्म में ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऐश्वर्या रॉय से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या, विवेक ओबेराय के करीब आ गईं। यह बात सलमान खान को बेहद नगवार गुजरी। एक बार जब उनके सामने अचानक विवेक ओबेराय पड़ गए तो सलमान खान ने न सिर्फ विवेक के साथ कहा-सुनी की बल्कि हाथापाई पर भी उतर आए। सलमान ने अपनी पूर्व प्रेमिका को फोन से कई बार धमकाया। ऐश्वर्या राय को चांटा मारने की घटनाएं भी मीडिया में काफी लंबे समय तक बनी रहीं।

- आज भी जब पत्रकार सलमान खान से ऐश्वर्या राय से जुड़ी कोई बात पूछ लेते हैं तो सलमान अपना आपा खो देते हैं। प्रेमिकाओं के मामले में सलमान पजेसिव माने जाते हैं। वह अपनी प्रेमिकाओं के लिए किसी से भी उलझ जाते हैं। उनकी खास बात यह है कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को दुश्मन बना लेते हैँ। साथ ही उनके करीबियों को। शाहरुख और विवेक ओबेराय से सलमान की बात आज भी नहीं होती।


-वर्षों पहले जब रणबीर कपूर फिल्मों में नहीं आए थे, तब सलमान और रणवीर एक नाइट क्लब में उलझ बैठे थे। दोनों में मारपीट भी हुई थी। इस मारपीट के पीछे की भी असल वजह कोई लड़की ही थी। अगले दिन अपने पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर के घर जाकर माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed