फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan dating with romanian tv actress

किस नीली आंखों वाली लड़की पर आया सलमान का दिल?

Wed, 08 May 2013 12:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 08 May 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
salman khan dating with romanian tv actress

सलमान खान के दिल में इन दिनों एक रोमानियन टीवी एक्ट्रेस बसी हुई है। सुनहरे बालों और नीली आंखों वाली इस सुंदरी के साथ सल्लू का अधिकतम समय बीत रहा है। वे ब्रांदा स्थित एक पांच सितारा होटल में इस बाला के साथ अक्सर मुलाकातें करते देखे गए हैं।

विज्ञापन


मालूम चला है कि उलिया वंतुर नाम की इस हीरोइन को वे पिछले दो वर्षों से जानते हैं, लेकिन अब वे बेझिझक सबके सामने उसके साथ दिखने लगे हैं। सूत्रों की मानें, तो एक विदेशी ट्रिप के दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी, तब से ही वे लगातार संपर्क में थे।
विज्ञापन


इन दिनों सलमान और उलिया लगभग रोज ही बांद्रा के बैंडस्टैंड पर स्थित होटल में घंटों गप्पें मारते रहते हैं। इन दोनों की नियमित मुलाकातों को देखकर बॉलीवुड में कुछ ऐसी खुसुर पुसुर भी शुरू हो चुकी है कि शायद इस बार सल्लू शादी के लिए सीरियस हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर पहली बार वे खुलकर किसी हीरोइन के साथ डेटिंग कर रहे हैं। उन्हें कोई फिक्र नहीं है कि उनके संबंधों के बारे में लोग क्या कहेंगे और कैसी चटपटी खबरें बनेंगी। कुछ का यह भी कयास है कि सलमान कैटरीना कैफ की तरह ही इस रोमानियन बाला को भी बॉलीवुड में ब्रेक देने जा रहे हैं।

फिलहाल तो उलिया रोमानिया में एक स्थापित टीवी एंकर हैं, लेकिन संभव है कि उनका दिल हिंदी फिल्मों में हीरोइन बनने को मचल रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed