{"_id":"daf8a544-d326-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-connection-with-zia-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया-सूरज की लव स्टोरी में सलमान का क्या था रोल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया-सूरज की लव स्टोरी में सलमान का क्या था रोल?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जिया खान की सुसाइड स्टोरी परत-दर परत उलझती ही जा रही है। अब उनकी इस स्टोरी में सलमान खान का नाम सामने आया है। हालांकि इस पर सलमान ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
सलमान खान का नाम जिया खान के सुसाइड केस से जुड़ा है। हालांकि सलमान खान का नाम जिया खान से न जुड़कर जिया खान के प्रेमी सूरज पंचोली के साथ जुड़ रहा है। सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान जिया खान और सूरज पंचोली वाले मामले में एक नया कोण बनकर उभरे हैं। सूत्रों के अनुसार जिया खान के संबंध सूरज पंचोली के साथ पहले भी अच्छे नहीं थे।
विज्ञापन
तब सलमान खान ने आगे आकर इन दोनों के बीच एक हल निकालने का प्रयास किया था। सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने कहा था कि यदि दोनों आपस में सही तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं तो बेहतर है कि वह दोनों अलग-अलग हो जाएं।
सलमान ने सूरज और जिया को बैठाकर काउंसिलिंग भी की थी। लेकिन उस समय सूरज पंचोली ने कहा था कि वह जिया से प्यार करता है और वह किसी भी सूरत में जिया से रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता है।
इस काउंसिलिंग के बाद जिया खान और सूरज पंचोली के बीच रिश्ता चलता रहा था।
इस घटना के बाद सलमान खान और जिया खान के बीच किसी प्रकार की बातचीत होने या मिलने के सुबूत नहीं मिले हैं। इस पूरे मसले पर अभी तक सलमान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।