{"_id":"def987ca-ef8d-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"salman-khan-close-to-bruna-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस ब्राजीलियन मॉडल पर आया सलमान का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब इस ब्राजीलियन मॉडल पर आया सलमान का दिल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान जब-तब अभिनेत्रियों को हिंदी सिखाने के लिए चर्चा में आते रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा कैटरीना कैफ को हिंदी सिखाने को लेकर हुई थी। इन दिनों सलमान एक नई मॉडल को हिंदी सिखा रहे हैं। चर्चा यह है कि इस ब्राजीलियन मॉडल से सलमान की करीबी बहुत बढ़ गयी है।
विज्ञापन
सलमान खान इन दिनों एक विदेशी मॉडल ब्रूना अब्दुला को हिंदी सिखा रहे हैं। वह बकायदा ब्रूना को सुबह और शाम दो शिफ्टों में हिंदी बोलना और समझना सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान और ब्रूना अब्दुला का नाम इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सुर्खियों में है।
सूत्रों की मानें तो 'मेंटल' फिल्म में ब्रूना का छोटा सा किरदार है। वैसे यह छोटा रोल भी उन्हें सलमान की मेहरबानी से ही मिला है। अब इस किरदार के लिए सलमान ब्रूना को तैयार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि ब्रूना ने एक हिंदी टीचर उज्जवला रखी है लेकिन सलमान उन्हें ज्यादा सिखा रहे हैं। इसलिए वे सलमान के साथ इन दिनों ज्यादा नजर भी आती है। ब्रूना देसी ब्वॉयज फिल्म के गीत "सुबह होने न दे" में नजर आ चुकी हैं।