फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan cancels shoot for sridevi

श्रीदेवी के लिए सलमान ने रुकवायी शूटिंग

Thu, 04 Oct 2012 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Oct 2012 12:26 PM IST
विज्ञापन
salman khan cancels shoot for sridevi

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 2' और रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की शूटिंग में पूरी तरह से मशरुफ हैं।

विज्ञापन


हालात यह हैं कि उनके पास जिम जाने के लिए भी टाइम नहीं है यही वजह है कि वे पैदल और साइकिलिंग के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

इतनी व्यस्तता के बावजूद सलमान आनेवाले गुरुवार को किसी भी शूटिंग का हिस्सा नहीं बनेंगे। बकायदा उन्होंने अपने सारे शूटिंग शिड्यूल कैंसिल करवा दिए है।

सलमान ने ऐसा श्रीदेवी की वापसी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के प्रीमीयर के लिए किया है। सलमान किसी भी कीमत पर श्रीदेवी की इस फिल्म के प्रीमीयर को मिस नहीं करना चाहते हैं।


श्रीदेवी के साथ फिल्म 'चांद का टुकड़ा' और 'चंद्रमुखी' में जैसी फिल्मों में काम कर चुके सलमान ऐसा बोनी कपूर के लिए कर रहे हैं।

बोनी और सलमान की दोस्ती पुरानी है। बोनी की फिल्म 'नो एंट्री' हो या 'वांटेड', सलमान उसका अहम हिस्सा रहे हैं।

बोनी ने सलमान और उनके परिवार को खास तौर पर फिल्म के प्रीमियर पर बुलाया है इसलिए सलमान ने भी अपनी दोस्ती निभाते हुए शूटिंग कैंसिल कर दी ताकि वे इस प्रीमीयर का हिस्सा बन सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed