फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan books big dates for 2014

सलमान ने बुक की 2014 की ईद, दीवाली और क्रिसमस

Tue, 20 Aug 2013 01:53 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
salman khan books big dates for 2014

इस ईद पर शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की बंपर सफलता को देखते हुए सलमान ने अगले साल ईद ही नहीं दीवाली और क्रिसमस भी अभी से बुक कर लिया है।

विज्ञापन


अब इसे संयोग कहिए या शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कामयाबी से प्रतिस्पर्द्धा। सलमान खान इस साल ईद पर फिल्म रिलीज न कर पाने की भरपाई अगले पूरे साल को बुक करके करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


जी हां, 2014 के लिए उन्होंने साल के शुरू, मध्य और अंत की तीन डेट्स को अपने लिए आरक्षित कर लिया है। सूत्रों की मानें  तो 26 जनवरी, ईद और दीवाली/क्रिसमस सलमान के ही नाम रहेंगे। इन मौकों पर उनकी तीन फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सलमान के भाई सोहेल खान के निर्देशन में बन रही ‘मेंटल’ को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। जबकि अगली ईद (27 जुलाई) पर ‘किक’ सिनेमाघरों में आएगी।

साल के आखिर में दीवाली या बड़े दिन के मौके पर प्रभुदेवा के निर्देशन में सलमान फिर छाएंगे। उनकी इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। सलमान से टक्कर लेने वाले सितारों को भले ही उनकी यह बात अच्छी न लगे, लेकिन उनके प्रशंसकों के लिए इससे बढ़कर कोई तोहफा नहीं हो सकता।

उल्लेखनीय है कि ‘मेंटल’ को पहले इसी ईद पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन फिल्म किन्हीं कारणों से पूरी नहीं हो सकी। सलमान के भाई सोहेल के बैनर तले बन रही इस फिल्म के बारे में जबर्दस्त चर्चाएं हैं।

खबर तो यह भी है कि सोहेल घूम-घूम कर दावा कर रहे हैं कि ‘मेंटल’ रिलीज के साथ ही ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ द्वारा बनाए सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। यह ‘दबंग’ से भी बड़ी हिट साबित होगी।

इधर, सलमान जल्दी ही ‘किक’ की शूटिंग करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में होनी थी, लेकिन सलमान को वीजा मिलने में आ रही समस्याओं को देखते हुए फिल्म को सितंबर में मुंबई में ही शूट करने का इरादा बनाया गया है। इसके निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला हैं।


शूटिंग में देरी होने के बावजूद सलमान और साजिद इस बात के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ हैं कि फिल्म को अगली ईद पर रिलीज करना है। उल्लेनखीय है कि सलमान ने बीते वर्षों में ईद पर वांडेट (2009), दबंग (2010), बॉडीगार्ड (2011) और एक था टाइगर (2012) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

ये सभी अपने-अपने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में साबित हुईं थीं। वहीं ‘वांटेड’ वाली सलमान-प्रभुदेवा की जोड़ी एक और साउथ की रीमेक के साथ साल के आखिर में लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed