{"_id":"ec32a20048aa2bf1a134ec7d574332ce","slug":"salman-khan-books-big-dates-for-2014-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के पास फिर जा सकती हैं कैटरीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के पास फिर जा सकती हैं कैटरीना
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कोई भी दोस्ती और दुश्मनी टिकाऊ नहीं होती। कुछ दिनों पहले सलमान के दिए गिफ्ट बेचने वाली कैटरीना कैफ एक बार फिर सलमान खान के साथ ही नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
सलमान खान का कैटरीना के साथ प्यार का संबंध भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों के प्रोफेशनल रिश्ते बरकरार हैं। खबर है कि सलमान अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की अगली फिल्म में कैटरीना के साथ एक आइटम डांस में नजर आएंगे।
विज्ञापन
कैटरीना ने इसकी रजामंदी दे दी है। इस कॉमेडी फिल्म में पुलकित सम्राट और सारा-जेन डायस हैं। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले ही जब कैट और रणबीर में प्रेम की खबरें अपने शबाब पर थीं तो उसी समय सलमान ने दुबई में होने वाले उस कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया था जिसमें वह कैटरीना के साथ परफॉर्म करने वाले थे।
लगता है कि इन दोनों पूर्व प्रेमियों में एक-दूसरे को लेकर पनप रही नफरत कुछ कम हुई। कहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि रणबीर और कैटरीना के संबंधों में अब पहले जैसी गर्मी नहीं रही।