फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan appears before court in hit and run case

जज ने खड़ा किया बैठे हुए सलमान को, फटकारा भी

Sat, 20 Jul 2013 12:47 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
salman khan appears before court in hit and run case

हिंट एंड रन मामले में आरोपी अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश हुए लेकिन उन्हें जज की फटकार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह सलमान खान कोर्ट में पेश हुए। वह आम लोगों की बैठने वाली जगह पर जाकर बैठ गए। जब सुनवाई शुरू हुई तो जज ने आते ही उनसे कहा कि आप आरोपी हैं वहां नहीं बैठ सकते। आप आरोपियों की जगह पर बैठें।
विज्ञापन


सलमान खान पर इस केस में गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा चल रहा है।

इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। सलमान के साथ उनकी बहनें भी कोर्ट में मौजूद थीं। अगर सलमान खान दोषी ठहराए जाते हैं तो उनको कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेशन कोर्ट ने 24 जून को सलमान खान की उस याचिका को खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि एक्टर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

याचिका खारिज करने के बाद कोर्ट ने सलमान खान को एक महीने के अंदर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

28 सितंबर, 2002 को बांद्रा में बेकरी के बाहर सो रहे लोगों को एक लैंड क्रूजर गाड़ी ने कुचल दिया था। यह गाड़ी कथित तौर पर सलमान खान चला रहे थे। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य जख्मी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed