{"_id":"2ec842b0-e565-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-and-katrina-kaif-together-again-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना ने मान ही ली सलमान की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैटरीना ने मान ही ली सलमान की बात
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान से भले ही कैटरीना कैफ की पहले वाली दोस्ती नहीं रही है, परंतु दोनों के बीच अभी तक काफी अच्छे संबंध बने हुए हैं। यही वजह है कि जब भी सल्लू को कैट की मदद की दरकार होती है, वे बेझिझक उनसे कह देते हैं।
विज्ञापन
इधर सलमान ने कैट से अनुरोध किया है कि वे राजश्री बैनर की उनकी फिल्म में एक आइटम जरूर कर दें। कहने की जरूरत नहीं है कि कैट ने उनकी बात तत्काल मान ली है। दरअसल सूरज बडज़ात्या ने ही सलमान खान से कहा था कि उनकी फिल्म की कहानी के हिसाब से कोई बड़ी हीरोइन उनके अपोजिट नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
अगर कैट को आइटम सौंग के लिए मना लिया जाए, तो इसका फायदा फिल्म को मिल सकता है। बता दें कि सलमान खान के अपोजिट तीन हीरोइनों अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा और इलैना डिक्रूज का नाम चल रहा है।
विज्ञापन
इन्हीं तीनों हीरोइनों में से किसी एक हीरोइन को सलमान के अपोजिट लिया जाएगा। चूंकि इस फिल्म को शुरू होने में अभी काफी वक्त है, इसलिए सूरज को अपनी हीरोइन चुनने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है।