{"_id":"923e9198-98fb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-ajay-devgan-to-help-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान, मेरे परिवार का ख्याल रखनाः संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान, मेरे परिवार का ख्याल रखनाः संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार रखने के मामले में कुछ ही दिनों के बाद जेल जाने वाले संजय दत्त को अब अपने परिवार की चिंता सता रही है। उन्होंने अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए अपने दोस्त सलमान खान और अजय देवगन से अपील की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि संजय दत्त जेल जाने वाले हैं। जेल जाने से पहले संजय दत्त को अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों की समस्या सताने लगी है।
विज्ञापन
संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने दो दोस्तों सलमान खान और अजय देवगन से अपने परिवार का ख्याल रखने की गुहार लगायी है। इन दोनों ने ही इस बात का आश्वासन दिया है कि वह उनके परिवार का हर कीमत पर ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान वैसे भी यारों के यार कहे जाते हैं। वह अपने दोस्तों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। सलमान खान, संजय दत्त और अजय देगवन की जोड़ी दर्शकों ने 'सन ऑफ सरदार' फिल्म के गाने 'पॉ पॉ' में देखा था।
संजय दत्त, सलमान खान और अजय देवगन के साथ कई हिट फिल्में कर चुके हैं।