{"_id":"3e3f8066-9905-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"salman-emotionally-attached-with-ex-girlfriend-sangeeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता बिजलानी सलमान की नयी गर्लफ्रेंड?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संगीता बिजलानी सलमान की नयी गर्लफ्रेंड?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समय फिल्म इंडस्ट्री संगीता बिजलानी और सलमान खान के बीच की अफेयर की अफवाहों से भरी होती थी। अब यह खबरें फिर से गर्म होनी शुरू हो गयी हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान इन दिनों संगीता के बहुत नजदीक हो चले हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि संगीता, सलमान खान की फैमिली के साथ फिल्म देखने गयी थीं। अब एक बार फिर से खबर है कि संगीता सलमान खान और उनके परिवार के साथ अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' देखने पहुंची।
विज्ञापन
अजय देवगन ने सलमान खान के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग पर जब सलमान खान वहां संगीता बिजलानी के साथ पहुंचे तो लोग हैरान रह गए। तभी से इनके बीच अफेयर होने की खबरें फिर गर्म होनी लगीं।
विज्ञापन
सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, उनकी बहन अलविरा, मां हेलन भी नज़र आईं। संगीता बिजलानी ने सलमान खान के परिवार के साथ बैठकर पूरी फिल्म देखी।