फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman declayer his heroine name

सलमान ने खत्म किया हीरोईन का सस्पेंस

Mon, 29 Jul 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
salman declayer his heroine name

सूरज बड़जात्या के साथ सलमान खान की फिल्म में हीरोईन का सस्पेंस खुद सलमान

विज्ञापन
ने खत्म कर दिया है। सलमान ने फिल्म में अपने अपोजिट काम करने वाली हीरोईन के नाम की घोषणा कर दी है।

सूरज बड़जात्या के साथ सलमान खान की फिल्म चर्चा का विषय है। इस फिल्म में कौन सी हीरोईन सल्लू के अपोजिट होगी इस पर सस्पेंस कायम था।

अटकलें थी कि दीपिका, कैटरीना, अनुष्का को सूरज बड़जात्या की फिल्म का ऑफर मिला है। लेकिन इन बातों पर खुद सल्लू मियां ने फुल स्टॉप लगा दिया है।

सलमान खान ने अपने फेसबुक साइट पर यह घोषणा कर दी है कि उनके साथ फिल्म में करीना कपूर होंगी। सलमान खान की यह घोषणा बी टाउन में चर्चा का विषय है।

कि अचानक सलमान ने ऐसी घोषणा कैसे कर दी। करीना कपूर ने सूरज के साथ इससे पहले 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में काम किया है। वह सूरज की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।

साथ ही वह सलमान की फेवरेट हीराईनों की लिस्ट में भी वह शामिल हैं। बाकी हीरोईनों को पीछे छोड़ते हुए बेबो सलमान और सूरज की पसंद का फायदा ले उड़ी हैं।

सलमान, करीना के साथ 'क्योंकि', 'बॉडीगार्ड' में काम कर चुके हैं और यह उनकी तीसरी फिल्म होगी।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed