{"_id":"d74b2058-9775-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"salman-create-a-controversy-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को सलमान ने किया होटल में हंगामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आधी रात को सलमान ने किया होटल में हंगामा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर कितने सजग हैं। यह तो सभी जानते हैं और चाहे कुछ भी हो जाये। वह अपनी रुटीन लाइफ किसी के लिए भी नहीं बदलते।
विज्ञापन
अभी हाल ही में सलमान एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए हैदराबाद गये थे। वहां उन्होंने लगभग आधी रात को जिम करने की इच्छा जाहिर की और उन्होंने होटल प्रबंधक से बात भी की।
विज्ञापन
होटल प्रबंधक ने उन्हें समझाया कि रात में उनका जिम खुला नहीं रहता और वह जिम इस वक्त खोल भी नहीं पायेंगे।
सलमान ने ऐसे में होटल के प्रबंधक की बात तो सुन ली। लेकिन वह अपने कमरे में आकर जॉगिंग करने लगे। उनकी जॉगिंग की वजह से उनके आस पास के कमरे को लोग परेशान हो गये।
विज्ञापन
उन्होंने जब होटल प्रबंधक से इस बात की शिकायत की तो होटल प्रबंधक ऊपर आकर चेक करने लगे कि आखिर यह आवाज कहां से आ रही है। वे जब सलमान के कमरे में गये तो चौंक गये।
सलमान आधी रात को जॉगिंग कर रहे थे। होटल प्रबंधक ने उनसे आग्रह किया कि वे इस वक्त ऐसा न करें। तब जाकर सलमान माने। लेकिन तब तक उन्होंने लगभग 45 मिनट तक जॉगिंग कर लिया था।