{"_id":"e5f670be-c36f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"salman-and-aamir-face-to-face-on-25-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानबूझ कर आमिर से टकराएंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानबूझ कर आमिर से टकराएंगे सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की इंडस्ट्री के बाकी दोनों खानों के साथ नहीं पटती। यह बात एक बार फिर सही साबित हुई। सलमान खान अपनी फिल्म 'मेंटल' को किसी भी तरह इस साल 25 दिसंबर को रिलीज करना चाहते हैं, ताकि वह आमिर से टकरा सकें।
विज्ञापन
मालूम हो कि 25 दिसंबर को ही आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट बहुत पहले से तय हैं। यानि की सलमान जानबूझ कर 25 दिसंबर को टकराव चाहते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान की इस फिल्म के बारे में चर्चाएं यह थीं कि यह फिल्म इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन सलमान खान चाहते हैं कि यह फिल्म किसी भी तरह से पूरी हो जाएंगे।
विज्ञापन
'मेंटल' नाम से बन रही इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी सारी डेट्स दे दी हैं। इस फिल्म के अलावा वह इन दिनों कोई भी फिल्म नहीं कर रहे हैं।
सुनने में यह भी आया था कि सलमान खान इस फिल्म के नाम से संतुष्ट नहीं हैं और वह इस फिल्म का नाम बदल सकते हैं।