{"_id":"877f555c414f3ce9fc416306ffaa2651","slug":"salman-aishwarya-to-face-to-face-at-same-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों बाद सलमान और ऐश्वर्या रॉय आमने-सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों बाद सलमान और ऐश्वर्या रॉय आमने-सामने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान सालों बाद अपनी पूर्व प्रेमिका और अभिषेक बच्चन की पत्नी बन चुकी ऐश्वर्या रॉय के सामने होंगे। ब्रेकअप के बाद दोनों ही एक-दूसरे से मिलने-जुलने से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त को यह दोनों स्टार्स एक स्टेज को शेयर करेंगे। यह कलाकार उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस कार्यक्रम से आए पैसे का इस्तेमाल उत्तराखंड आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को मुंबई के वर्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके यह कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में सलमान और ऐश्वर्या राय के अलावा अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, अजय देवगन, काजोल, अनिल कपूर, ए आर रहमान, बोमेन ईरानी, शंकर एहसान लॉय, प्रीतम, प्रसून जोशी, मुकेश भट्ट, आयुष्मान खुराना सहित टीवी के भी कई बड़े सितारे होंगे।
विज्ञापन
'हम हैं साथ उत्तराखंड' नाम वाला यह कार्यक्रम सात घंटे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी अलग-अलग तरह का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। फिल्म इंडस्ट्री की दिलचस्पी इस बात में सबसे ज्यादा है कि जब सलमान और ऐश एक-दूजे के आमने-सामने होंगे तो वे किस तरह का व्यवहार करेंगे।
ब्रेकअप के बाद यह दोनों जब भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में टकराए हैं इन्होंने एक दूसरे से कन्नी काटना ठीक समझा।