{"_id":"59181823781af629b925d966d76ea61e","slug":"salim-khan-opens-up-about-salman-srk-s-make-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैचअप में सलमान के पिता ने दिया अजीब बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैचअप में सलमान के पिता ने दिया अजीब बयान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख और सलमान खान के बीच पैचअप हुआ है या नहीं इस बात को लेकर इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह की बातें होनी शुरू हो गयी है। सलमान तो इस मामले में चुप हैं लेकिन सलमान के पिता ने चौंकाऊ बात कही है।
विज्ञापन
सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि दो सुपरस्टार कभी भी दोस्त नहीं हो सकते। उनका इशारा रोजा इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख के बीच पैचअप को लेकर था।
सलीम खान ने कहा कि चोटी के दो अभिनेता कभी भी खास दोस्त नहीं हो सकते। उनके बीच जो बातचीत होगी वह हमेशा औपचारिकता वाली होगी। उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी में हुए मिलन को भी एक तरह का अभिवादन कहा है।
विज्ञापन
इसके पहले सलमान खान के भाई सोहेल खान ने कहा था कि सलमान और शाहरुख के गले मिलने का मतबल यह नहीं होता कि वह दोनों दोस्त बन गए हैं।